{"_id":"57b93cb54f1c1b8e63d4eda7","slug":"encunter-in-tangdhar-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LOC से सटे टंगधार सेक्टर में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC से सटे टंगधार सेक्टर में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में तेजी लानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार सुबह कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें तीन आतंकी ढेर कर दिए गए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एलओसी से सटे तंगधार सेक्टर में सेना को कुछ संदिग्ध हलचल नजर आई।
जिस पर पहले से सतर्क जवानों ने उन्हें ललकारा, इस पर जंगल में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया और तीन आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया।

दो दिन पहले आतंकियों ने बीएसएफ कैंप पर किया था हमला
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : PTI
दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इलाके में अभी भी दो-तीन आतंकी छुपे हैं। आपरेशन में 4 पौर बटालियन के कमांडो को भी लगाया गया है। आतंकियों के पास से तीन एके-47 राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
वहीं सेना ने अपना घेरा मजबूत कर दिया है, ताकि कोई भी आतंकी फरार न हो जाए। गौरतलब है कि शुक्रवार को कुपवाड़ा के नीचन इलाके में आतंकियों ने बीएसएफ कैंप पर हमला बोला था।
इस हमले में बीएसएफ के तीन जवान और एक पोर्टार घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि नीचन इलाके में ही सेना का आयुध भंडार भी है।

घाटी में आतंकियों के खिलाफ और तेज होगा आपरेशन
army
- फोटो : निखिल मेहता
वहीं उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा कि घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सैन्य अभियानों में अब और तेजी लाई जाएगी।
उन्होंने कहा हिंसक माहौल की वजह से दक्षिण कश्मीर में सैन्य अभियानों पर असर पड़ा है। लेकिन दक्षिण कश्मीर सहित घाटी के जिस भी इलाके में आतंकी गतिविधि हुई, वहां पर आतंकियों का सफाया करने के लिए आपरेशन तेज किए जाएंगे।
घाटी में चल रहे हिंसा चक्र में सेना की भूमिका पर हुड्डा ने कहा सेना हाईवे को अपने नियंत्रण में लेगी ताकि वाहनों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो।