बिश्नाह। कस्बे का एक व्यक्ति ने श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा कर रखा है। इस स्थान पर वलटाह तोड़ा जाता है। मंगलवार को मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उस स्थान पर निशानदेही की गई। राजस्व अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया की कब्जाधारी ने कितनी जगह पर कब्जा किया है।
राजस्व अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कब्जाधारी से जमीन को मुक्त करा दिया जाएगा। इससे पूर्व कस्बे की सर्व धर्म कमेटी के सदस्यों जिसमें नगर पालिका के अध्यक्ष राजन शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान पंडित नारायण दत्त शर्मा, किसान नेता सतीश भारती और पार्षदों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भूमि पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान नेता सतीश भारती ने बताया कि तिलक राज नाम का व्यक्ति श्मशान घाट की इस भूमि पर कब्जा जमा रहा है। अंतिम संस्कार के समय इस स्थान पर मटका फोड़ने की रस्म निभाई जाती है। तिलक राज वहां पर दुकानें बनाना चाहता है। इसको लेकर लोगों से टकराव भी हो चुका है। स्थान से लोगों की आस्था जुड़ी है।