फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

सरकार जमीन से अतिक्रमण हटाने का स्वागत

विज्ञापन
encrochment
राजेश पडगोत्र पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
विजयपुर। जिला प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान का समर्थन करते हुए पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा ने उपराज्यपाल से मांग की है कि राजनेताओं और प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीनों को फौरन खाली कराया जाए। इस संबंध में उन्होंने ले. गवर्नर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जिस प्रकार कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन ऑलआउट चलाया जा रहा है, उसी प्रकार सरकारी जमीन कब्जाने वाले नेताओं व दबंग लोगों के खिलाफ भी अभियान छेड़ा जाए। पूर्व विधायकों ने सत्ता के दम पर सरकार और भोले-भाले लोगों को चूना लगाया है। कालाधन इकट्ठा किया है, लेकिन जिला प्रशासन ने जो साहस दिखाया है, उससे आम लोगों में उम्मीद जागी है। पडगोत्रा ने कहा कि चंद बरसों में ही इन नेताओं ने बीबी-बच्चों के नाम पर कई-कई फैक्ट्रियां, होटल व अन्य व्यापारिक संस्थान खड़े कर लिए गए हैं। दिल्ली-मुंबई में फ्लैट्स खरीदे हैं, इसलिए सरकार को चाहिए कि वह इन नेताओं द्वारा 1996 के चुनाव के दौरान हलफनामे में दर्शाई गई संपत्ति को सार्वजनिक करे और इस बात की जांच की जाए कि दो दशक में इन्होंने इतनी प्रापर्टी कैसे एकत्र कर ली। पड़गोत्रा ने कहा कि ऐसी ही सरकारी जमीनों पर कब्जे कर लोगों द्वारा बड़े-बड़े लोन भी ले लिए गए हैं, जिसका उदाहरण नेकां नेता अब्दुल रहीम राथर का बेटा हिलाल राथर है जिसने जेके बैंक को 177 करोड़ रूपए का चूना लगाया है।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.फारूक अब्दुल्ला सहित कई पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा भठिंडी में वन विभाग की जमीन पर आलीशान कोठियाँ बनाई गई हैं जिन्हें सरकार अपने कब्जे में ले। इसी प्रकार सांबा जिला के कई बड़े नेताओं द्वारा शमशान घाट, ठंडी खुई, बलोल नाले, तालाबों आदि में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर आलीशान होटल, कॉलेज और अन्य बड़े भवन बनाए गए हैं। पड़गोत्रा ने कहा कि उपराज्यपाल एक विशेष कमेटी का गठन करें और बीते दशकों के दौरान अकूत धन-संपत्ति अर्जित करने वाले सभी पार्टियों के नेताओं की जांच कराई जाए। मौके पर खजूर सिंह, राकेश वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य ड्डह्म्द्गड्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed