फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in tral pulwama dadsar, most wanted militant zakir musa killed

पुलवामा के त्राल में आतंकियों से मुठभेड़, मारा गया 12 लाख का मोस्टवांटेड आतंकी जाकिर मूसा

Thu, 23 May 2019 08:29 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 23 May 2019 08:29 PM IST
सार

  • हिंसा की आशंका में मोबाइल इंटरनेट ठप, स्कूल कालेज बंद
  • घाटी में सुरक्षा बढ़ाई गई, जगह-जगह नाके लगाए गए

विज्ञापन
encounter in tral pulwama dadsar, most wanted militant zakir musa killed
आतंकी जाकिर मूसा - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंक के पर्याय अंसार गजवा-तुल-हिंद के सरगना जाकिर मूसा को सुरक्षा बलों ने गुरुवार को मार गिराया। उस पर 12 लाख रुपये का इनाम था। हिंसा की आशंका में शुक्रवार को घाटी के सभी स्कूल कालेज को बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। यह आतंकवाद के मोर्चे पर सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के डडसारा में गुरुवार की शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 42 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकी जहां छिपे थे सुरक्षा बलों ने वहां पहुंचकर आतंकी सरगना को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने समर्पण के बजाय यूबीजीएल दागा। जवाबी कार्रवाई में मूसा मारा गया। हालांकि, हिंसा की आशंका में सुरक्षा बलों की ओर से फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि आतंकी सरगना मार दिया गया है।  मुठभेड़ के बाद पूरी घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साथ ही प्रमुख तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। जगह-जगह रास्ते पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरहान का सहयोगी था मूसा
जाकिर 2013 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। वह बुरहान वानी का लंबे समय तक सहयोगी रहा था। वह इस संगठन का कमांडर भी था। बाद में 2017 में वह अल कायदा के संगठन अंसार गज्वातुल हिंद में शामिल हो गया। बताते हैं कि उसने हुर्रियत नेताओं का सिर कलम किए जाने की धमकी दी थी। इसके बाद से हिजबुल मुजाहिदीन ने उससे नाता तोड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed