{"_id":"61b6fb02b0a7ca7ceb448dde","slug":"encounter-in-srinagar-two-terrorists-killed-firing-continues-in-the-area-security-forces-deployed-in-large-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter In Srinagar : सैन्य प्रतिष्ठान के नजदीक दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन, जवानों पर जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter In Srinagar : सैन्य प्रतिष्ठान के नजदीक दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन, जवानों पर जमकर पथराव
Mon, 13 Dec 2021 01:20 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:20 PM IST
सार
श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो आतंकी मार गिराए गए हैं। जिस स्थान पर यह यह मुठभेड़ हुई उसके नजदीक ही सैन्य प्रतिष्ठान है। इस ऑपरेशन के चौबीस घंटे पहले पुलवामा में जैश का आतंकी ढेर किया गया था।
विज्ञापन
श्रीनगर में रंगरेथ इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में कुछ और आतंकियों के अभी भी छिपे होने की जानकारी मिल रही है। सुरक्षा बलों को सूचना मिली की श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आतंकियों के ढेर होने के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव, इस साल पहली बार सामने आए पत्थरबाज, पूरी घटना तस्वीरों में..
विज्ञापन
इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होते देख आतंकी ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन संयम का परिचय देते हुए उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। कई बार मौका दिया गया। जब लगातार फायरिंग जारी रही तो सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की इसमें दो दहशतगर्द मारे गए। अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल से कुछ दूरी पर ही बड़ा सैन्य प्रतिष्ठान है। आतंकियों के मारे जाने की सूचना के बाद इलाके के लोग सड़ पर उतर आए उन्होंने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया।
यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहली बार महिला घुसपैठिए को मार गिराया, पाकिस्तानी आतंकियों ने नई चाल, महिलाओं को बना रहा ढाल
चौबीस घंटे पहले पुलवामा में जैश आतंकी का किया था खात्मा
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के नवनियुक्त आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने परिवार वालों को आतंकी के आत्मसमर्पण के लिए मौके पर बुलाया गया, लेकिन उनकी गुहार भी काम न आई। जब उसने फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में मारा गया।
उसकी पहचान समीर अहमद तांत्रे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बारागाम निवासी समीर दो नवंबर को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उसे सी कैटेगरी में रखा गया था। शोपियां में लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इनके पास से एक एके 47 राइफल व दो पिस्तौल बरामद किए गए थे।