{"_id":"5747dcdd4f1c1b2f07690ea6","slug":"encounter-in-nawgam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के नौगाम सेक्टर में चार आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के नौगाम सेक्टर में चार आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के एलओसी से सटे जिला कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश करते चार आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया। इस दौरान सेना का एक जवान आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गया।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक हंदवाड़ा इलाके के अंतर्गत पड़ने वाले नौगाम सेक्टर में एलओसी पर तैनात सेना की 35 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने वीरवार सुबह पांच से छह हथियारबंद आतंकियों को पीओके की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते देखा था।
इस पर सेना के जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। गुरुवार शाम तक जारी मुठभेड़ में सैन्य सूत्रों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराने की जानकारी दी गई।

घना जंगल होने के चलते आतंकी को छिपे में मदद मिल रही
नौगाम में मुठभेड़
- फोटो : FILE PHOTO
वहीं रात को अंधेरे के कारण आपरेशन धीम कर दिया गया। शुक्रवार सुबह होते ही सुरक्षा बलों ने दोबारा आपरेशन शुरू किया और एक और आतंकी को मार गिराया। इस दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि घना वन क्षेत्र होने के चलते आतंकियों को छिपने में काफी मदद मिल रही है। इसके चलते आपरेशन लंबा खिंच रहा है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इलाके में तीन से चार और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आपरेशन लंबा खिंचते देख 18 जाट राइफल्स और एक नागा के अतिरिक्त जवानों को भी मुठभेड़ स्थल पर तैनात कर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

Naugam(J&K) encounter UPDATE: Four terrorists killed by security forces, one soldier has also lost his life
— ANI (@ANI_news) May 27, 2016