फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   encounter in nawgam

कश्मीर के नौगाम सेक्टर में चार आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
encounter in nawgam
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
घाटी के एलओसी से सटे जिला कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश करते चार आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया। इस दौरान सेना का एक जवान आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गया।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक हंदवाड़ा इलाके के अंतर्गत पड़ने वाले नौगाम सेक्टर में एलओसी पर तैनात सेना की 35 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने वीरवार सुबह पांच से छह हथियारबंद आतंकियों को पीओके की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते देखा था।
विज्ञापन


इस पर सेना के जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। गुरुवार शाम तक जारी मुठभेड़ में सैन्य सूत्रों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घना जंगल होने के चलते आतंकी को छ‌िपे में मदद म‌िल रही

encounter in nawgam
नौगाम में मुठभेड़ - फोटो : FILE PHOTO
​वहीं रात को अंधेरे के कारण आपरेशन धीम कर दिया गया। शुक्रवार सुबह होते ही सुरक्षा बलों ने दोबारा आपरेशन शुरू किया और एक और आतंकी को मार गिराया। इस दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि घना वन क्षेत्र होने के चलते आतंकियों को छिपने में काफी मदद मिल रही है। इसके चलते आपरेशन लंबा खिंच रहा है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इलाके में तीन से चार और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ​आपरेशन लंबा खिंचते देख 18 जाट राइफल्स और एक नागा के अतिरिक्त जवानों को भी मुठभेड़ स्थल पर तैनात कर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed