फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Jammu Kashmir Pulwama district sacurity forces and police carries out operation

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Tue, 07 Jul 2020 07:42 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 07 Jul 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Jammu Kashmir Pulwama district sacurity forces and police carries out operation
फाइल फोटो

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। ऑपरेशन में सेना का पंजाब निवासी एक जवान भी शहीद हो गया। दो अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल बरामद की गई है।

विज्ञापन


जिले के गोसू इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। 
विज्ञापन


इसी बीच सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए। इन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन सेना के एक जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान छिपे आतंकी ने घर से कूदकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसे ढेर कर दिया गया। शहीद जवान सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स से था। शहीद जवान की शिनाख्त पंजाब के पटियाला जिले के समाना क्षेत्र के दोदड़ा गांव निवासी राजविंदर सिंह (29) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी का एक साथी उस मकान से निकलकर दूसरे मकान में घुस गया। बाद में मौका देखकर वहां से भाग निकला। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रखा है। पुलिस ने मारे गए आतंकी का नाम तथा संगठन सार्वजनिक नहीं किया है।


मोबाइल इंटरनेट ठप
मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़कने की आशंका में जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। आशंका थी कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर भीड़ को भड़काया जा सकता था। इस वजह से मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed