फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter has started at Srigufwara area of Anantnag

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Mon, 13 Jul 2020 09:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Encounter has started at Srigufwara area of Anantnag
Encounter in Anantnag
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 बरामद हुई हैं। सूत्रों का कहना है कि मारे गए दोनों आतंकी लश्कर के थे। जिसमें से एक पाकिस्तानी और दूसरा स्थानीय था। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम के साथ ही पुलिस और सेना की 3-राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में कल सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थीं।
विज्ञापन


सोपोर के रेबान गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार तड़के चार बजे सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षा बलों ने उन्हें समर्पण का भरपूर मौका दिया। इसके बाद भी उन्होंने गोलीबारी जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकी मार गिराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा का है जिसका नाम उस्मान है। ये हाल ही में हुए सोपोर हमले में भी शामिल था। उस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हुआ था और एक नागरिक भी मारा गया था।

बुधवार की शाम को आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई तथा पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में एक स्थानीय तथा एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल था। इस हत्याकांड के बाद से सुरक्षा बलों की ओर से पूरे उत्तरी कश्मीर में अभियान चला रखा गया है ताकि हमलावर आतंकियों को ढूंढकर उनका सफाया किया जा सके। इसी कड़ी में सोपोर में भी आतंकियों को ढूंढ निकालने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed