फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter breaks out at Nagaam area of Chadoora in Budgam district of central Kashmir

चडूरा मुठभेड़ः संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2020 02:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Encounter breaks out at Nagaam area of Chadoora in Budgam district of central Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : ani

केंद्रीय कश्मीर के बडगाम स्थित चडूरा में चल रहे मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक जिंदा आतंकी को एक47 रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन भी पूरा हो गया है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक दल पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी रुक गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने चडूरा इलाके के हार्देपोरा में एक बगीचे से सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर कर आतंकवादियों की तलाश की जा रही थी, जो एक आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में जेसीओ घायल
राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सेना का जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया। 

पुलिस के अनुसार बुधवार, देर रात पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकी को निशाने बनाते हुए गोलाबारी की। इसमें सेना की 17 मद्रास रेजिमेंट के जेसीओ राज पल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसे वहां से सीमा पर सेना के प्राथमिक उपचार केंद्र में लाया गया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए देर रात हवाई मार्ग से उपचार के लिए कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। पाकिस्तानी गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रात भर दोनों ओर से रुक-रुक कर छोटे तथा बड़े हथियारों से गोलाबारी होती रही। संवाद

पाकिस्तान ने आईबी पर रात भर बरसाए गोले, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा। बुधवार रात भर भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने हीरानगर में करीब तीन घंटे रुक-रुक कर गोलाबारी की। इसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने जगुवाल व बिक्के चक पोस्ट से रात दो बजे गोलाबारी शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी व सतपाल पोस्ट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है।

पाकिस्तानी गोलाबारी से मनकोट में एक मकान क्षतिग्रस्त

पाकिस्तान ने मेंढर और मनकोट सेक्टर में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर 120 एमएम के मोर्टार दागे। इस दौरान गांव नाड़ मनकोट में पाकिस्तानी गोला गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गांव दबराज में एक किसान की कटाई कर सूखने के लिए रखी गई मक्की की फसल गोला गिरने से बर्बाद हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव नाड़ मनकोट निवासी अब्दुल हमीद के कच्चे मकान की छत को फाड़ते हुए गोला अंदर गिरकर फटा। इससे मकान और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि गोलाबारी शुरू होते ही अब्दुल हमीद का पूरा परिवार उसी के निचले हिस्से में बनी पशुशाला में जा छुपा था।

अगर परिवार वहां होता तो जानी नुकसान हो सकता था। वहीं इस दौरान वीरवार सुबह गांव दबराज निवासी मोहम्मद अयूब के मकान के पास करीब चार गोले गिरे, जिनमें से एक गोला सुखाने के लिए रखी फसल पर गिरा।  गांव के लोगों ने सरकार से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed