{"_id":"5d92e9a98ebc3e01767f5569","slug":"encounter-between-militants-and-army-in-ganderbal-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, गांदरबल में जवानों ने मार गिराया एक और आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, गांदरबल में जवानों ने मार गिराया एक और आतंकी
Tue, 01 Oct 2019 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सेना ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने आतंकियों से समर्पण करने की अपील की है। बावजूद इसके आतंकी फायरिंग कर रहे हैं जिस पर सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं सेना की ओर से चलाया गया ऑपरेशन अभी जारी है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: One more terrorist has been neutralised in Ganderbal. Weapon & warlike stores recovered. Operation in progress. One terrorist was killed on September 28, the day when the encounter started.विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 1, 2019
इससे पहले मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में ही शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाकर एक आतंकी को मार गिराया था।