{"_id":"63dffc9e6faa5a32345fe795","slug":"employment-fair-to-held-in-jammu-on-february-11-companies-select-785-youths-on-spot-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जम्मू में 11 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 414 कंपनियां मौके पर करेंगी 785 युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जम्मू में 11 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 414 कंपनियां मौके पर करेंगी 785 युवाओं का चयन
Mon, 06 Feb 2023 12:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:29 AM IST
सार
मेले में प्रदेश के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों समेत अन्य तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेंगे। उनकी कुशलता और डिग्री के मुताबिक कंपनियां चयन करेंगी।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के तोफ शेरखानियां में 11 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 414 कंपनियां 785 युवाओं का नौकरी के लिए चयन करेंगी। इस मेले में प्रदेश के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों समेत अन्य तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेंगे। उनकी कुशलता और डिग्री के मुताबिक कंपनियां चयन करेंगी। प्रदेश के रोजगार, श्रम निदेशालय ने एक पोर्टल भी बनाया है।
विज्ञापन
इसमें नौकरी खोजने वाले युवा पंजीकरण करवा सकते हैं। फिलहाल अभी पोर्टल पर आठ लाख युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर उमेश राय ने रोजगार विभाग के निदेशक के साथ छात्रों को रोजगार देने की बातचीत की है। अब जम्मू विश्वविद्यालय और उसके अधीन कॉलेजों के छात्र भी इस मेले के भागीदार होंगे। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू भी प्रेरक व्याख्यान देकर छात्रों को रोजगार के लिए तैयार कर रहा है।
विज्ञापन