फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Employees will leave Jammu from Srinagar under security arrangements

दरबार मूव: आज सुरक्षा व्यवस्था में श्रीनगर से जम्मू रवाना होंगे कर्मचारी, सभी कर्मचारियों के होंगे रैपिड टेस्ट

Sun, 01 Nov 2020 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Nov 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Employees will leave Jammu from Srinagar under security arrangements
दरबार मूव के लिए वाहनों को भी लोड किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को सप्ताह में छह दिन काम करने वाले दरबार से संबंधित कार्यालय भी बंद हो गए। ऐसे में एक नवंबर रविवार को दरबार के जम्मू आधारित कर्मचारी श्रीनगर से जम्मू के लिए सरकारी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना होंगे। 
विज्ञापन


साथ ही ट्रकों में सरकारी रिकॉर्ड भेजने का काम भी एक नवंबर से शुरू होगा। जम्मू रवाना होने से पहले सभी कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे। जम्मू में नागरिक सचिवालय सहित दरबार के सभी कार्यालय नौ नवंबर को खुलने हैं। 
विज्ञापन


कोरोना रिपोर्ट में निगेटिव आने वाले कर्मचारियों को ही कार्यालय में जाने की अनुमति दी जाएगी। श्रीनगर से जम्मू रवाना होने वाले सभी कर्मचारियों को 25 हजार का विशेष मूवमेंट अलाउंस दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ नवंबर को जम्मू में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नागरिक सचिवालय में कामकाज होगा। वहीं नागरिक सचिवालय के बाहर काम करने वाले दरबार मूव के कार्यालयों में कामकाज का समय सुबह दस से शाम चार बजे तक होगा। 

उपराज्यपाल आठ नवंबर को पहुंचेंगे 

दरबार मूव के साथ जो प्रमुख विभाग श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो रहे हैं, उनमें नागरिक सचिवालय के अलावा उपराज्यपाल कार्यालय, सलाहकार व उनका निजी स्टाफ, एस्टेट विभाग के निदेशक, नागरिक उड्डयन विभाग, पुलिस महानिदेशक, एटी करप्शन ब्यूरो आदि विभाग शामिल हैं। हालांकि श्रीनगर सचिवालय में विंटर सचिवालय को खुला रखा जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू में दरबार खुलने से पहले आठ नवंबर को जम्मू पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed