फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   employ news

Jammu News: पांच दिन से नहीं आया पानी, कटली के लोग दूरदराज से लाकर बुझा रहे प्यास

विज्ञापन
employ news
सांबा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कटली पंचायत में तो पांच दिन से पानी की आपूर्ति ही नहीं हुई है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी रही। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्थायी कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि आम लोगों को पानी की किल्लत न होने दें। कस्बे के मुख्य बस अड्डा निवासी नीलम सिंह के अनुसार उन्हें छह से सात दिन बाद ही पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके लिए उन्होंने कई बार विभाग को अवगत करवाया है लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। कटली पंचायत की वार्ड सात के स्वर्ण सिंह, राधा रानी, जोती देवी और अनुराधा ने बताया कि उनके वार्ड में गत पांच दिन से पानी की आपूर्ति नहीं की गई। वह दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं। वार्ड 15 के एक मोहल्ले में पांच दिन बाद मंगलवार को पानी की आपूर्ति की गई।उन्होंने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार को मान लेना चाहिए ताकि आम लोग पानी को लेकर परेशान न हों। स्थानीय निवासी कमल भट्टी ने कहा कि आज शाम को कस्बे के वार्डों में पानी की आपूर्ति की गई है। वहीं अस्थायी कर्मचारियों की कमी के चलते प्रत्येक स्टेशन पर पहुंच कर पानी की आपूर्ति करना स्थायी कर्मचारियों के लिए भी चुनौती बनी हुई है क्योंकि सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्टेशन हैं। कस्बे के लोगों को हर रोज 12 लाख गैलन पानी की जरूरत होती है, जबकि विभाग के पास छह लाख गैलन पानी ही उपलब्ध है। ऐसे में तीन व चार दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed