{"_id":"578f16d94f1c1b327fc4bdcb","slug":"electronics-and-mechanical-engineers-op-vijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल गाथा: अग्रिम पोस्टों पर मशीनों का मोर्चा इंजीनियरों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल गाथा: अग्रिम पोस्टों पर मशीनों का मोर्चा इंजीनियरों के हवाले
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
मोर्चा संभाले सेना की इंजीनियरिंग विंग
- फोटो : ADGPI - Indian Army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 जुलाई 1999
दुरूह युद्ध स्थल की परिस्थितियां कई मायनों में चुनौतीपूर्ण थीं। कारगिल से लेकर बटालिक और मश्कोह तक के इलाके का भूगोल इंसानी आवाजाही के लिए भी मुश्किल था।
ऐसे में युद्ध सामग्री को पहुंचाने और खराब होने वाली मशीनरी को दुरुस्त करने की जटिलताएं सामने थीं। इस सबके बावजूद भारतीय सेना के इलेक्ट्रानिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स ने हथियारों और उपकरणाें के इस्तेमाल में रुकावट नहीं आने दी।
कारगिल युद्ध के मोर्चे पर दिन-रात जुटे इंजीनियर्स ने भीषण गोलाबारी के बीच अग्रिम पोस्टों पर जाकर अपना मोर्चा संभाले रखा। हथियारों, मशीनों और उपकरणों में खराबी आती तो उसे झट से बदल दिया जाता।
विज्ञापन
चोटियों से बम बरसाते दुशमन के सामने यांत्रिक रुकावट घातक साबित हो सकती थी, मगर इंजीनियर्स ने फंसने वाले वाहनों, रुकने वाली मशीनों और जाम हुए हथियारों को ठीक करने में देरी नहीं होने दी।
कई दफा हेलीकाप्टर के माध्यम से मशीनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया गया। यांत्रिक अड़चनों को दूर करने में दिखाई गई गजब की फुर्ती दुश्मन पर जोरदार जवाबी हमले का सबब बनी।