फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ELECTRONICS AND MECHANICAL ENGINEERS OP VIJAY

कारगिल गाथा: अग्रिम पोस्टों पर मशीनों का मोर्चा इंजीनियरों के हवाले

Wed, 20 Jul 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 20 Jul 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
ELECTRONICS AND MECHANICAL ENGINEERS OP VIJAY
मोर्चा संभाले सेना की इंजीन‌ियर‌िंग व‌िंग - फोटो : ADGPI - Indian Army
19 जुलाई 1999 
विज्ञापन

दुरूह युद्ध स्थल की परिस्थितियां कई मायनों में चुनौतीपूर्ण थीं। कारगिल से लेकर बटालिक और मश्कोह तक के इलाके का भूगोल इंसानी आवाजाही के लिए भी मुश्किल था।

ऐसे में युद्ध सामग्री को पहुंचाने और खराब होने वाली मशीनरी को दुरुस्त करने की जटिलताएं सामने थीं। इस सबके बावजूद भारतीय सेना के इलेक्ट्रानिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स ने हथियारों और उपकरणाें के इस्तेमाल में रुकावट नहीं आने दी।
विज्ञापन


कारगिल युद्ध के मोर्चे पर दिन-रात जुटे इंजीनियर्स ने भीषण गोलाबारी के बीच अग्रिम पोस्टों पर जाकर अपना मोर्चा संभाले रखा। हथियारों, मशीनों और उपकरणों में खराबी आती तो उसे झट से बदल दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटियों से बम बरसाते दुशमन के सामने यांत्रिक रुकावट घातक साबित हो सकती थी, मगर इंजीनियर्स ने फंसने वाले वाहनों, रुकने वाली मशीनों और जाम हुए हथियारों को ठीक करने में देरी नहीं होने दी।


कई दफा हेलीकाप्टर के माध्यम से मशीनों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया गया। यांत्रिक अड़चनों को दूर करने में दिखाई गई गजब की फुर्ती दुश्मन पर जोरदार जवाबी हमले का सबब बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed