{"_id":"66527ef0d48518eeea09bae7","slug":"electricity-news-jammu-news-c-10-jam1006-367549-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की खरीद पूरी, कटों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की खरीद पूरी, कटों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 1200 मेगावाट से बढ़कर बिजली की उपलब्धता 1400 मेगावाट हुई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान जम्मू के लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं। जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडीसीएल) 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की खरीद की है। पहले जम्मू में 1200 मेगावाट बिजली मिल रही थी, जो अब 1400 मेगावाट तक पहुंच गई है। इससे सुचारू बिजली उपलब्ध होगी और लोगों को बिजली कटों से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
जेकेपीडीसीएल के महाप्रबंधक विकास कुंडल ने कहा कि 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारी आम जनता को सुचारू बिजली उपलब्ध कराने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। एलजी प्रशासन के निर्देश पर अतिरिक्त बिजली की खरीद की गई है। जम्मू शहर के स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में बिजली कटौती नहीं होगी और अतिरिक्त बिजली उपलब्धता के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती कम हो जाएगी। महाप्रबंधक ने कहा कि शुक्रवार की रात को आंधी से बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों की टहनियां बिजली के पोल और तारों पर गिरने से नुकसान पहुंचा है। हालांकि विभाग के कर्मचारी रिकॉर्ड समय में 100 फीसदी बिजली बहाली करने में लगे हैं। एमडी ने लोगों से बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करने व बिजली चोरी से बचने की अपील की। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से निर्बाध और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिजली घाटे पर अंकुश लगाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।