{"_id":"69dde3c4ce9c2ea99c0b4fbc","slug":"electricity-meters-will-be-prepaid-in-jammu-division-from-june-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली मिलेगी बैलेंस के हिसाब से: पोस्टपेड सिस्टम खत्म, जम्मू संभाग में लागू होगा प्रीपेड बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली मिलेगी बैलेंस के हिसाब से: पोस्टपेड सिस्टम खत्म, जम्मू संभाग में लागू होगा प्रीपेड बिजली मीटर
Tue, 14 Apr 2026 12:21 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:21 PM IST
सार
जम्मू संभाग में जून से बिजली मीटर प्रीपेड सिस्टम में बदल दिए जाएंगे, जिसमें उपभोक्ताओं को पहले राशि जमा करनी होगी और फिर बिजली यूनिट मिलेगी।
विज्ञापन
बिजली मीटर (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जम्मू संभाग में बिजली मीटर जून से प्रीपेड हो जाएंगे। मौजूदा समय में पोस्टपेड सिस्टम से भुगतान हो रहा है। अब पहले राशि जमा करनी होगी उसके बाद यूनिट मिलेंगी। यूनिट खत्म होने पर फिर से रिचार्ज करना होगा। इससे बिजली काॅरपोरेशन का घाटा कम होगा। घेरलू, वाणिज्य, औद्योगिक, सरकारी कार्यालयों में मीटर प्रीपेड करने पर काम होगा। कारपोरेशन के अनुसार सरकारी कार्यालयों को पहले चरण में प्रीपेड कर दिया जाएगा। इसके बाद घरेलू मीटरों को प्रीपेड किया जाना है। औद्योगिक क्षेत्र में भी सुविधा दी जानी है। मौजूदा समय में उपभोक्ता समय पर बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे राजस्व घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
सरकार को फायदा, समय पर आएगा राजस्व
मीटर लगने से सरकार का फायदा होगा। जितनी बिजली यूनिट खरीदी जाएगी। उस राशि का पहले ही भुगतान होगा। इससे भुगतान लंबित नहीं रहेगा। राशि जमा होने से जरूरत के हिसाब से बिजली खरीदी जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन