{"_id":"677ef3f5dd5abcc3b8087c64","slug":"electricity-failure-in-two-wards-of-mattu-panchayat-for-four-days-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101380-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मट्टू पंचायत की दो वार्डों में चार दिनों से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मट्टू पंचायत की दो वार्डों में चार दिनों से बिजली गुल
Thu, 09 Jan 2025 03:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की मट्टू पंचायत की वार्ड नंबर एक और दो में ट्रांसफार्मर खराब होने से चार दिनों से बिजली गुल है। इससे लोगाें को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे विभाग के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि वीरवार तक बिजली बहाल नहीं हुई, तो जम्मू-पलांवाला मुख्य मार्ग को बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
वार्ड निवासी नारायण सिंह, अविनाश सिंह, विनोद कुमार तथा विजय कुमार ने कहा कि बिजली न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अधिकतर लोग माल-मवेशी और खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। इस मामले में एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि मट्टू के खराब हुए ट्रांसफार्मर से बनी परेशानी को हल करने के लिए विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोशिश है कि क्षेत्र की जनता को किसी तरह से परेशानी नहीं आए।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद
विज्ञापन