फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity cut for 24 hours

Jammu News: 24 घंटे बिना बिजली रहे वार्ड 7 के लोग

Sun, 26 May 2024 05:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 26 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
electricity cut for 24 hours
अखनूर के मैरा में शुक्रवार सुबह 11 बजे बंद हुई बिजली शनिवार दोपहर 11 बजे हुई बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर/परगवाल। अखनूर क्षेत्र के मैरा गांव के वार्ड 7 में 24 घंटों की लंबी प्रतीक्षा के बाद शनिवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो गई है। क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप की गई थी, जिसे शनिवार 11 बजे तक बहाल नहीं किया गया था।

बिजली नहीं रहने के कारण इंवर्टर भी लोगों का ज्यादा देर साथ नहीं दिया। तपती गर्मी में पंखे, कूलर न चलने से लोगों को दिन रात गर्मी से जूझना पड़ा। बिजली बंद होने से गांव के 70 से अधिक परिवारों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन


24 घंटे बीतने के बाद जब विभाग का लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा तो नया ट्रांसफर लगाने आए निजी कंपनी के कर्मचारियों ने ही हाईटेंशन तारों को जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। रविंदर शर्मा ने बताया कि सबंधित विभाग के लाइनमैन मनोहर लाल को कई बार फोन किया उसने जबाव नहीं दिया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण राज कुमार, शाम लाल शर्मा, सत पाल, अश्वनी शर्मा ने भी विभाग की लापरवाही के प्रति अपना रोष प्रकट किया। वहीं, सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार शाम 5 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई दूसरे दिन शनिवार दोपहर 12 बजे बहाल हो पाई। बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले 33 केवी लाइन की आपूर्ति पीछे से बंद थी। इसके बाद कुछ फॉल्ट आ गया था। मैरा में बिजली सप्लाई को बहाल करने के लिए तारों को जोड़ना था, जिसके लिए सबंधित लाइन का शट डाउन चाहिए था। जगह-जगह तारें टूटी थी। कर्मचारी व्यस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में देर हुई।

-साहिल चजगोत्रा, अभियंता

बिजली विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed