फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity crisis in Jammu division halted work of oxygen plant

जम्मू: तेज हवाओं से बिजली गुल, घंटों ठप रहा ऑक्सीजन प्लांट का काम

Sat, 08 May 2021 11:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 11:42 AM IST
सार

ऑक्सीजन प्लांट से अस्पतालों से लेकर अत्यधिक आपात स्थिति वाले मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है।

विज्ञापन
Electricity crisis in Jammu division halted work of oxygen plant
ऑक्सीजन प्लांट, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में लगातार बढ़ रही ऑक्सीजन की मांग के बीच शुक्रवार को बिजली संकट ने ऑक्सीजन प्लांट का काम घंटों ठप कर दिया। बाड़ी ब्राह्मणा में दोपहर एक से शाम सात बजे तक दस बार बिजली गुल हुई। इससे ऑक्सीजन प्लांट पर चल रहा काम भी रुक गया। ऐसे में ऑक्सीजन की सप्लाई पर भी व्यापक असर पड़ा।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के चलते बाड़ी ब्राह्मणा में चल रहे पांच ऑक्सीजन प्लांट अब चौबीसों घंटे चलाए जा रहे हैं। यहां से ऑक्सीजन की सप्लाई जम्मू समेत पूरे संभाग में की जा रही है। तेज हवाएं चलने पर दोपहर एक बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद बिजली की आंच मिचौनी शाम सात बजे तक जारी रही।
विज्ञापन


इससे ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही। नतीजतन हजारों की तादाद में सिलिंडर इन औद्योगिक इकाइयों में जमा हो गए। सिलिंडर लेने पहुंचे सरकारी अमले से लेकर निजी स्तर पर तीमारदारों को खासी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऑक्सीजन प्लांट के मालिक बाबूराम ने बताया कि दोपहर एक बजे के बाद तेज हवा चलने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। शाम तक बिजली संकट बने रहने से ऑक्सीजन प्लांट पर काम नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें- हैरान रह जाएंगे: वैक्सीन लगी ही नहीं सर्टिफिकेट घर पहुंच गया, इस मामले में तो हद ही हो गई

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच बढ़े फल-सब्जियों के दाम, आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्किल    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed