फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,bar association,jammu news

पूर्व प्रधान समेत चार वरिष्ठ वकील प्रधान पद के लिए मैदान में

विज्ञापन
election,bar association,jammu news
जम्मू। तीन साल बाद होने जा रहे जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 15 उम्मीदवारों ने प्रधान समेत अन्य पदों के लिए मंगलवार को नामांकन भरा। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान समेत चार वरिष्ठ वकील मैदान में हैं।
विज्ञापन

10 अगस्त तक नामांकन भरने का अंतिम दिन था। 11 तारीख को अब उम्मीदवारों के नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 13 तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 28 अगस्त को मतदान होना है और 29 अगस्त को इसका परिणाम आएगा। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान एमके भारद्वाज भी मैदान में हैं। चुनाव कमेटी के चेयरमैन सुरिंदर सिंह ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब बाकी की प्रक्रिया पूरी होगी। कोरोना के चलते पिछले दो सालों से चुनाव नहीं हो सके हैं। लेकिन अब इसकी तमाम औपचरिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नामांकन साफ होने के साथ ही जीतने की कवायद में उम्मीदवार जुट गए हैं। हर उम्मीदवार अपने-अपने हिसाब से जीत दर्ज करने के लिए मतदाताओं से संपर्क करने में जुट गया है। प्रधान पद की लड़ाई में दो बार के पूर्व प्रधान रह चुके एमके भारद्वाज के मैदान में उतरने से मुकाबला कड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद : रंजीत सिंह जमवाल, निर्मल कोतवाल, अशोक शर्मा, एमके भारद्वाज
उप प्रधान : मोहिंदर पाल, पीएस पवार, गुरजीत सिंह वजीर, रोहित वर्मा
महा सचिव : हिमांशु शर्मा, सुरजीत सिंह अंडोत्रा, अमित गुप्ता
संयुक्त सचिव : अतुल रैना, आदात्यि शर्मा
कैशियर : साहिल शर्मा अमरदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed