फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election,bar association,jammu news

बार एसोसिएशन चुनाव : - एडवोकेट सुरजीत अंडोत्रा ने महासचिव पद के लिए भरा परचा

विज्ञापन
election,bar association,jammu news
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को एडवोकेट सुरजीत सिंह अंडोत्रा ने महासचिव पद के लिए नामांकन भरा। चुनाव में किसी भी पद के लिए यह पहला नामांकन है। हालांकि चुनाव में हिस्सा लेने के लिए 15 से 16 नामांकन पत्र अब तक विभिन्न उम्मीदवारों ने लिए हैं, लेकिन अभी तक जमा सिर्फ सुरजीत सिंह ने ही कराया है। वहीं, चुनाव होने पर संशय बन गया है, क्योंकि हाईकोर्ट में फिर से मामलों की सुनवाई वर्चुअल मोड पर हो गई है तो दूसरी तरफ लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार का आदेश है कि कहीं भी 200 से अधिक लोग एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे, जबकि बार एसोसिएशन के चुनाव में दो हजार से अधिक सदस्य मतदान के लिए पहुंच सकते हैं। एक अप्रैल को नामांकन भरने की घोषणा की गई थी। 24 अप्रैल को चुनाव कराने की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

--------
10 तक नामांकन भर सकेंगे उम्मीदवार
बार एसोसिएशन में प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, कैशियर और संयुक्त सचिव के पद पर चुनाव होगा। अधिसूचना के तहत वार्षिक फीस जमा कराने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल को होगी। शाम चार बजे तक फीस जमा कराई जा सकती है। 10 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। 12 अप्रैल को नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी। 15 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 24 अप्रैल को मतदान होगा और उसी दिन परिणामों की घोषणा भी की जाएगी।
विज्ञापन

-------
अदालतों में फिर से वर्चुअल होने लगा काम
नए आदेश के बाद हाईकोर्ट समेत अन्य अदालतों में मामलों की सुनवाई वर्चुअल शुरू हो गई है। मंगलवार को अधिकतर मामलों की सुनवाई जजों ने वर्चुअल मोड से ही की। वहीं, कई वकीलों ने भी अपने मामलों की जानकारी शारीरिक सुनवाई के लिए रजिस्ट्रार को देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed