{"_id":"68b8b14c3fcea4c365097f57","slug":"education-seminar-jammu-news-c-10-jam1003-704023-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विशेषज्ञों ने वित्तीय लेखा और रेरा कानून पर दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विशेषज्ञों ने वित्तीय लेखा और रेरा कानून पर दिए सुझाव
विज्ञापन
दीप प्रज्वलन कर सेमिनार की शुरुआत करते अतिथिगण स्रोत - आईसीएआई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जम्मू-कश्मीर शाखा की ओर से बुधवार को कैनाल रोड स्थित आईसीएआई भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इसमें गैर निगमित संस्थाओं के वित्तीय लेखा, रेरा कानून के तहत लेखापरीक्षण और प्रमाणन तथा ईएसआईसी की नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सेमिनार की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सीए सौरव परगाल ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए की।
विशेष सत्रों में सीए संगम अग्रवाल ने गैर निगमित संस्थाओं के वित्तीय लेखों के प्रारूप और व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। सीए योगेश कुमार गोयल ने रेरा कानून के तहत लेखा परीक्षण और प्रमाणन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ईएसआईसी की योजनाओं पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक विकास कुंडल ने जानकारी साझा की और कहा कि सामाजिक सुरक्षा कानूनों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने लेखाकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे नियोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त नरेश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए।