फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

आरएस पुरा में खोला जाऐ केन्द्रीय विद्यालय स्कूल

विज्ञापन
education
आरएस पुरा। क्षेत्र के लोगों ने कस्बे में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की है। ताकि बच्चों को अधिक दूर न जाना पडे़। समाजसेवी कैलाशपति शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय नहीं होने पर मीरां साहिब या जम्मू जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय सई, मगगेवाली, रठाना, दवलैड, सुचेतगढ़ आदि के ग्रामीणों के बच्चों को केवी स्कूल नहीं होने पर हर रोज 30 से 40 किलोमीटर की दूर पर जाना पड़ता है। पहले मीरां साहिब कस्बे में केवी स्कूल था। लगभग दस वर्ष पहले इसे तीन किलोमीटर की दूरी गांव शेरगढ़ में स्थानांतरित किया गया है। मीरां साहिब पहुंचने के बाद दूसरा वाहन पकड़कर बच्चों को शेेरगढ़ जाना पड़ता है। जंग बहादुर मनहास का कहना है कि आरएस पुरा सेंटर प्लेस होने पर बच्चों को आने जाने के लिए राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीणों को केवी स्कूलों में शिक्षा दिलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आरएस पुरा में केवी खुलने पर लोगों को राहत मिलेेगी। सीमावर्ती गांव निकोवाल के रमेश चौधरी का कहना है कि सेवानिवृत्त व अन्य सेना के जवानों व अधिकारियों के बच्चों को केवी स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर बच्चों का दाखिला होता है। दूर स्कूल होने पर इसका लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में पहले पाकिस्तान की ओर से फायरिंग के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती थी। दो वर्ष से कोरोना के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। केंद्र सरकार अगर आरएस पुरा में केवी खोलती है तो इससे सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed