{"_id":"60e89d8e8ebc3e9e65216ee6","slug":"education-rspura-news-jmu2391176117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल जम्मू कश्मीर टीचर फोरम के सदस्यों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल जम्मू कश्मीर टीचर फोरम के सदस्यों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर टीचर फोरम के सदस्यों ने शुक्रवार को के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व फोरम के जोनल प्रधान सरदार जितेंद्र सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में अध्यापकों के तबादले को लेकर जो नीति तैयार की थी, उसमें भाई भतीजावाद की नीति अपनाई जा रही है। जो अध्यापक इस नीति के हकदार हैं उनकी सुध नहीं ली जा रही है। इस संबंध में फोरम के सदस्यों द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात भी की है, लेकिन इसके बावजूद भाई भतीजावाद वाली नीति को खत्म नहीं किया जा रहा है। इसके चलते फोरम के सदस्यों द्वारा मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द तबादला नीति में पारदर्शिता नहीं लाई तो फोरम के सदस्य आने वाले दिनों में भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे और राज्य अध्यक्ष गणेश खजूरिया को पूरा समर्थन दिया जाएगा।
प्रदर्शन में तहसील प्रधान कृष्ण लाल सबरवाल, चेयरमैन सुभाष चंद्र, सचिव रवि कैथ, हरबंस सिंह, पवन कुमार, संजय शर्मा, गुरबचन सिंह, भारत भूषण, देवेंद्र कुमार, गोपाल कुमार, केडी सिंह, जरनेल कुमार सहित प्रदर्शन में कई अध्यापक शामिल रहे।