फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,result,student protest ,jammu news

दो पेपर में मिले अंकों के आधार पर बोर्ड हमारा भविष्य तय नहीं कर सकता

विज्ञापन
education,result,student protest ,jammu news
जम्मू। दसवीं कक्षा के परिणाम को लेकर लगातार परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वीरवार को रिहाड़ी स्थित बोर्ड कार्यालय पहुंचे असंतुष्ट परीक्षार्थियों ने बोर्ड के मूल्यांकन फार्मूले को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें ज्यादातर असफल परीक्षार्थी थे। उन्होंने कहा कि बोर्ड दो पेपर में हासिल किए अंक के आधार पर हमारा भविष्य तय नहीं कर सकता। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए जो फार्मूला तैयार किया, वह हमे मंजूर नहीं है, या तो बोर्ड हमें भी पास करे या फिर सभी के पेपर दोबारा आयोजित करे।
विज्ञापन

जेके बोर्ड ने पहली बार अनुपातिक आधार पर दसवीं कक्षा का परिणाम जारी किया। परीक्षा रद्द होने से पहले हुए दो पेपर में मिले अंकों की औसत के आधार पर अन्य पेपर में अंक दिए। दसवीं में 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी असफल रहे। इनमें ज्यादातर ऐसे परीक्षार्थी थे जो एक ही पेपर में पास हो पाए। वीरवार को ऐसे सभी परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ बोर्ड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि स्कूल हमसे कहते थे बोर्ड इस बार सभी बच्चों को पास करेगा। स्कूलों के कहने पर ही हमने बच्चों की 11वीं मेें एडमिशन करवा ली। जब रिजल्ट आया तो पता चला वह बच्चे पास ही नहीं हुए। स्कूल संचालक करते हैं बोर्ड में जाकर पूछो और बोर्ड अधिकारी कहते हैं स्कूल से पूछो।
विज्ञापन

---
परिणाम फार्मूले को लेकर जागरूकता की कमी
दसवीं के ज्यादातर परीक्षार्थी बोर्ड द्वारा तय किए मूल्यांकन फार्मूले से जागरूक नहीं हैं। परीक्षार्थी समझ नहीं पा रहे है कि आखिर बोर्ड ने कैसे नंबर दिए हैं। अपने परिणाम से असफल परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed