{"_id":"6834cb08eda1c97ade041e43","slug":"education-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102440-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशीली दवाओं का दुरुपयोग रोकने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशीली दवाओं का दुरुपयोग रोकने का आह्वान
Tue, 27 May 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 27 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज की नशा मुक्ति समिति ने कॉलेज में सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान व्याख्यान आयोजन कर छात्रों को नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभाव बता कर इनका दुरुपयोग रोकने का आह्वान किया गया।
इस कार्यक्रम में युवाओं में नशीली दवाओं की लत के बढ़ते खतरे से आगाह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंजाबी विभागाध्यक्ष प्रो राजिंदर सिंह ने नशे से बचाव, रोकथाम और पुनर्वास के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहीं पशु चिकित्सा प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सवलीन कौर ने मादक द्रव्यों के सेवन के शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक परिणाम बताए।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रीतपाल कौर ने समाज के जिम्मेदार नागरिकों को जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि जागरूकता रोकथाम की दिशा में पहला कदम है। शिक्षकों के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने युवाओं को ऐसे विनाशकारी रास्तों से दूर रखें।
कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रहे। ड्रग डी-एडिक्शन कमेटी की संयोजक प्रो. नीलम कुमारी ने संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार मंगोच, तबस्सुम कसाना और प्रतिभा समेत कई संकाय सदस्यों की मौजूदगी रही।