{"_id":"69b08b982e920a2b17064dc0","slug":"education-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106762-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में 14 केंद्रों पर बेटियों \nको दी जाएगी निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में 14 केंद्रों पर बेटियों को दी जाएगी निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन
डीसी ने किया उद्घाटन, कोटरंका व ख्वास की 450 छात्राओं का पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के कोटरंका व ख्वास ब्लाॅक में 14 कोचिंग सेंटरों पर छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। डीसी अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत कोचिंग कक्षाओं का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम के तहत कोटरंका और ख्वास की 450 छात्राओं को लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कोटरंका में हुआ। कोचिंग दो पालियों में दी जाएगी। सुबह का सत्र 9:00 से 9:30 बजे तक और शाम का सत्र 3:30 से 4:30 बजे तक होगा। यह पहल सामाजिक कल्याण विभाग ने की है ताकि माध्यमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक बेटियों को स्कूली व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके। डीसी ने युवा प्रतिभा की पहचान और प्रोत्साहन के लिए जिले भर में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बेहतर शैक्षणिक परिणामों, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी क्षेत्रों में बेटियों की अधिक भागीदारी के लिए शैक्षणिक समर्थन प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल मौजूदा शैक्षणिक अंतराल को पाटने और बेटियों को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में सक्षम बनाने में मदद करेगी। कार्यक्रम का समापन जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम की ओर से प्रस्तुत औपचारिक धन्यवाद के साथ हुआ।