{"_id":"6af62d02c1070d478b01bb7e","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1024-1062088-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू में प्लेसमेंट ड्राइव, पांच छात्रों \nको नौकरी, 10 लाख का सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू में प्लेसमेंट ड्राइव, पांच छात्रों को नौकरी, 10 लाख का सालाना पैकेज
विज्ञापन
- सभी चयनित विद्यार्थी आईसीसीसीआर एंड एचआरएम विभाग के
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव में पांच विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना गया है। चयनित विद्यार्थियों को औसतन करीब 10 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में विवि के विभिन्न विभागों और बाहरी परिसरों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, अंतिम चयन पांच विद्यार्थियों का हुआ और ये सभी इंटरनेशनल सेंटर फॉर क्रॉस-कल्चरल रिसर्च एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (आईसीसीसीआर एंड एचआरएम) विभाग से हैं।
विवि के प्लेसमेंट सेल की ओर से वीरवार को यह ड्राइव आयोजित की गई। इसमें भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हुई। पहले विद्यार्थियों को कंपनी के कामकाज, उसकी गतिविधियों और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद समूह चर्चा और पैनल साक्षात्कार हुआ। इस प्रक्रिया के बाद 13 विद्यार्थियों को अंतिम साक्षात्कार के लिए चुना गया, जिनमें से पांच को नौकरी मिली। प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. आबिद हुसैन पर्रे ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें कंपनियों की जरूरतों और नौकरी से जुड़ी अपेक्षाओं को समझने का मौका देते हैं।