{"_id":"6af62d12ef5167449a053464","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1024-1061901-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एआई संग कदम मिला रही उर्दू, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एआई संग कदम मिला रही उर्दू, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते
विज्ञापन
- कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ रही भाषा, विदेशों में भी बढ़ रहा शैक्षणिक महत्व
- जम्मू विश्वविद्यालय में विकसित भारत और उर्दू भाषा एवं साहित्य पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बदलते तकनीकी दौर में उर्दू भाषा भी अपनी पारंपरिक साहित्यिक पहचान से आगे बढ़कर कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ कदम मिला रही है। तकनीक का महत्व जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे उर्दू भाषा के जानकारों के लिए भी रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाएं हैं। युवा उर्दू को केवल साहित्य तक सीमित मानने की बजाय इसके आधुनिक और तकनीकी स्वरूप को भी समझना होगा। यह बात जम्मू विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के एचओडी प्रो. शोएब इनायत मलिक ने बुधवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में कही। संगोष्ठी का विषय विकसित भारत और उर्दू भाषा एवं साहित्य था। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू मुख्य अतिथि थी। इस दौरान प्रो. मलिक ने कहा कि उर्दू अब केवल पारंपरिक साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि कंप्यूटर और एआई के साथ भी काम कर रही है। आने वाले समय में तकनीक और एआई का महत्व और बढ़ेगा, ऐसे में उर्दू भाषा के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि उर्दू विदेशों के कई देशों में पढ़ाई जा रही है और रोजगार के क्षेत्र में भी इसकी संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उर्दू पढ़ने वाले युवाओं के लिए राजस्व विभाग, पुलिस और सिविल सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर हैं। उर्दू को किसी एक समुदाय की भाषा मानना गलत है। यह भारतीय संस्कृति और साझा विरासत का हिस्सा है। इसका जन्म दिल्ली में हुआ और इसकी सांस्कृतिक जड़ें भारत की विविधता से जुड़ी हैं। संगोष्ठी के दूसरे दिन दो अकादमिक सत्र आयोजित हुए। इनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वानों और शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। पहले सत्र की अध्यक्षता प्रो. मेजर मेहदी और दूसरे की अध्यक्षता डॉ. टीआर रैना तथा खालिद हुसैन ने की। समापन पर प्रो. मलिक ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। शाम को मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उर्दू साहित्य की खूबसूरती और विरासत को प्रस्तुत किया।