{"_id":"65835b01b504f5762804ad11","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1005-265910-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय विद्यालय गांधीनगर में नवाजे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय विद्यालय गांधीनगर में नवाजे होनहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन, पूर्व छात्रों को भी किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विद्यालय संगठन के 60वें स्थापना दिवस का संभाग स्तरीय हीरक जयंती समारोह केंद्रीय विद्यालय-1 गांधीनगर में हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त नगेंद्र गोयल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने संगठन के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय एकता पर्व, खेल कूद प्रतियोगिताओं, यूथ पार्लियामेंट और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। संभाग के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व छात्रों में अनिल गोस्वमी, डाॅ. व्यास देव ने कहा कि समारोह में आकर स्कूली जीवन की मधुर स्मृतियां जीवंत हो गईं। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन में अपनी शिक्षा प्राप्ति के दौरान के अनुभवों को साझा किया और शिक्षकों द्वारा दिए गए प्रोत्साहन व मार्गदर्शन की प्रशंसा की। सहायक आयुक्त इस्लाम खान ने केंद्रीय संगठन के 60 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों की जानकारी दी। उपायुक्त नगेंद्र गोयल ने शिक्षकों, छात्रों और संगठन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया।