{"_id":"68c72a3df17f8315be010aea","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1003-713414-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईआईएमसी में गूंजा 'हिंदी हैं हम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईआईएमसी में गूंजा 'हिंदी हैं हम'
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद आईआईएमसी के छात्र और छात्राएं स्रोत - आईआईएमसी
- हिंदी दिवस पर छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियां, गीत-कविता से सजी महफिल
- हिंदी पखवाड़े की शुरुआत, 29 सितंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) जम्मू में शनिवार को हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जहां छात्रों ने कविताओं, गीतों और विचारों के जरिए हिंदी भाषा की सुंदरता और महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में गणेश वंदना से लेकर काव्य पाठ और भोजपुरी गीत तक ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही संस्थान में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई। इसके तहत 29 सितंबर तक विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी।
काव्य पाठ के सत्र में संकेतेश झा, स्नेहा ठाकुर, हेमलता सावंत, हर्ष ओझा, ऐश, अदिति गुप्ता, हरिओम दीक्षित, प्रियांका शॉ, अमन कुमार पांडे और नितिन ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हिंदी की संवेदनशीलता से जोड़ा। वहीं, श्वेता मिश्रा, अशुतोष पांडेय और अशुतोष तिवारी ने हिंदी की प्रासंगिकता और सांस्कृतिक योगदान पर विचार रखे। भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर छात्र प्रतीक शुक्ला ने गांव की मिट्टी, भोजन और जीवन की सुंदरता का भावुक चित्रण किया। मंच संचालन अशुतोष पांडेय और अशुतोष तिवारी ने किया।
अंत में आदिति और साक्षी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि पखवाड़े में काव्य पाठ, निबंध लेखन, पुस्तक प्रदर्शनी और टाइपिंग प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे।