{"_id":"5efa3f298ebc3e42f57daa62","slug":"education-jammu-news-jmu213227829","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को मिली सफलता
विज्ञापन
मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल आरएस पुरा में बच्चों का मुंह मीठा कराते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित हुए 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एपीजे इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को स्कूल प्रबंधन की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन कर बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य राकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षकों सहित अभिभावक भी मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा है। हमारे शिक्षकों ने विद्यार्थियों का जो मार्गदर्शन किया उसमें कोई रुकावट नहीं आई और विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। स्कूल की छात्रा सिमरन कौर ने सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंग अर्जित किए। इसके अलावा छात्र विनय कुमार, साहिल कुमार, रजत सूदन, श्रुति शर्मा सहित अन्य ने भी बेहतर अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। इसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय उन्होंने स्कूल के अध्यापकों को देते हुए कहा कि स्कूल के अध्यापकों ने काफी मेहनत की जिसका नतीजा आज हम सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल का जो पहला सेशन था और पहले सेशन में ही स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर करके दिखाया है। इस अवसर पर स्कूल के अन्य सदस्यों ने भी विचार रखे।
----------------
रिद्धिमा ने पूरा किया माता-पिता का सपना
विजयपुर। गुड़ा सलाथिया निवासी रिद्धिमा सलाथिया ने 12 वीं कक्षा में 81.2 फीसदी अंक लेकर अपना और परिवार वालों का नाम रोशन किया। रिद्धिमा ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद ही कुछ प्राप्त होता है। शिक्षा ऐसा धन है जो सदा अपने पास रहता है। उनके पिता सोहन सिंह सलाथिया, माता सुषमा सलाथिया ने बताया कि हम लोग बहुत खुश हैं और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं। क्योंकि हर माता-पिता की यही सोच होती है कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करे। संवाद
विज्ञापन
-------------
अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चे सम्मानित
मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 4 छात्रों को पोजीशन, 130 को डिस्टिंक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित किए गए 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 4 पोजीशन व 130 डिस्टिंक्शन प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने सम्मान समारोह का आयोजन कर बेहतर अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
स्कूल के चेयरमैन चौधरी मोहन सिंह और प्रधानाचार्य सोनिया टोहरा ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा उन्हें उनकी सफलता पर मुबारकबाद भी दी। स्कूल के चेयरमैन ने बताया कि स्कूल की छात्रा जेसिका, अमीषा शर्मा, सुनिधि अग्रवाल तथा सुमित चौधरी ने पोजीशन हासिल की है। इसके अलावा स्कूल के विद्यार्थियों ने 130 डिस्टिंक्शन तथा 105 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। चेयरमैन ने इस सफलता का श्रेय अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि उन्होंने जो कड़ी मेहनत की उसका नतीजा सबके सामने है। स्कूल ने क्षेत्र में सबसे बेहतर परिणाम लाए हैं। प्रधानाचार्य सोनिया टोहरा ने विद्यार्थियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन का हमेशा यह प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए और इसमें स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से सफल रहा है, क्योंकि स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा है, जिसका श्रेय स्कूल के अध्यापकों को जाता है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षक भी मौजूद थे।
-----------------------
अव्वल रहे बच्चों को किया सम्मानित
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानाचार्य नीतू गंडोत्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य रविवार को राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12 वीं कक्षा के वार्षिक नतीजों में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित करना रहा। इस मौके पर पहले तीन स्थानों पर कब्जा करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि 12 वीं कक्षा के परिणामों में स्कूल के 23 बच्चों ने डिस्टिंक्शन हासिल की, जबकि 15 बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए और स्कूल का प्रतिशत 89 रहा। उन्होंने इस उपलब्धि पर बच्चों के साथ-साथ स्कूल प्रशासन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ कर भी बच्चे अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। संवाद