{"_id":"65231b6d67d897025802d057","slug":"e-buses-navratra-jammu-news-c-10-jam1008-218476-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"E Buses in Jammu: नवरात्र से स्मार्ट सफर का लुत्फ उठाएंगे शहरवासी, इलेक्ट्रिक बसों का किराया भी होगा सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
E Buses in Jammu: नवरात्र से स्मार्ट सफर का लुत्फ उठाएंगे शहरवासी, इलेक्ट्रिक बसों का किराया भी होगा सस्ता
Mon, 09 Oct 2023 06:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:00 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बसें चलने से यातायात सुगम, प्रदूषण रहित होगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए सफर सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
E Bus in Jammu Kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू शहर वासियों का स्मार्ट सफर का इंतजार खत्म होने वाला है। 20 ई-बसों का ट्रायल पूरा हो चुका है। नवरात्र पर जम्मू और श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ई-बसों के संचालन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अन्य परिवहन के साधनों के मुकाबले किराया सस्ता होगा। इलेक्ट्रिक बसें चलने से यातायात सुगम, प्रदूषण रहित होगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए सफर सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी शहर में लंबे समय से ई-बसें चलाने की तैयारियां कर रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अक्तूबर 2022 में हुई बैठक में फेम इंडिया योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। टाटा कंपनी के साथ एक साल के अंदर बसें मिलने का करार हुआ था।
विज्ञापन
इसके तहत 20 बसें स्मार्ट सिटी को मिल चुकी हैं। अन्य बसें अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक मिलने की बात कही जा रही है। बसों का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। अब इन्हें आमजन के लिए सड़कों पर उतार दिया जाएगा। इस बारे में स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं कमिश्नर नगर निगम राहुल यादव का कहना है कि ई-बसों का ट्रायल पूरा हो चुका है। बसों का किराया अन्य पब्लिक ट्रांसपाेर्ट साधनों से कम होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी संभावना है कि नवरात्र में बसों का संचालन शुरू हो जाए।
विज्ञापन
ऐसी हैं बसें
बसों की खास बात यह है कि सुगम सड़कों पर 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन दरवाजे, प्राथमिक चिकित्सा और जीपीएस की व्यवस्था होगी। बैटरी एल-वन आयन फास्फेट, पावर स्टीयरिंग, पूर्णतया गीयरलेस व स्वचालित व्यवस्था है।