{"_id":"5fe140591c44045aca10764d","slug":"during-encounter-between-terrorists-and-security-forces-at-tongdounu-kulgam-two-local-terrorists-of-lashkar-e-taiba-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में लश्कर के दो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण, परिवार की अपील के बाद हुए राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में लश्कर के दो आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण, परिवार की अपील के बाद हुए राजी
Tue, 22 Dec 2020 06:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के कुलमाग जिले के तांगदूना इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
During encounter between terrorists and police/security forces at Tongdounu, Kulgam, two local terrorists of Lashkar-e-Taiba surrendered on appeal of families. Incriminating materials including two pistols & ammunition recovered: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) December 22, 2020विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुलगाम के तांगदूना गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। इलाके में छिपे आतंकियों से सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पण करने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान उनके परिजनों की भी मदद ली गई। दोनों आतंकियों ने हथियार छोड़कर सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों की पहचान यावर वागी और आमिर मीर के तौर पर हुई है।