फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   due to curfew in jammu, operations postponed in jammu hospitals

जम्मू में कर्फ्यू के चलते अस्पतालों में ऑपरेशन टले, नहीं पहुंच पा रहे हैं डॉक्टर

Wed, 20 Feb 2019 12:08 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 20 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
due to curfew in jammu, operations postponed in jammu hospitals
डेमो
जम्मू में कर्फ्यू के चलते शहर के अस्पतालों में चिकित्सा स्टाफ की कमी बनी हुई है। दूसरे क्षेत्रों से स्टाफ अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई स्टाफ को एंबुलेंस से लाना पड़ रहा है। अस्पतालों में स्टाफ की कमी से मंगलवार को सुपर स्पेशलिटी सहित कई अस्पतालों में आपरेशन स्थगित कर दिए गए। इसका बड़ा कारण आपरेशन और उसके बाद मरीज को बेहतर चिकित्सा देने के लिए पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ न होना है। 
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन भले ही पर्याप्त स्टाफ के दावे कर रहे हों लेकिन जमीनी स्तर पर हालात ऐसे नहीं हैं। हालांकि संभागीय प्रशासन की ओर से जरूरी सेवाओं के कर्मियों के आई कार्ड पास के तौर पर लिए जा रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक बंद रहने से स्टाफ का अस्पतालों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। अस्पतालों तक जो स्टाफ पहुंच भी रहा है उसे भी गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मंगलवार को आपरेशन के लिए कई मरीज पहुंचे थे,  लेकिन स्टाफ की कमी के कारण रुटीन आपरेशन स्थगित करने पड़े। शहर के अन्य अस्पतालों में भी कई रूटीन आपरेशन स्थगित करने की सूचना है। कर्फ्यू के चलते अस्पतालों में ओपीडी भी लगातार प्रभावित हो रही है। स्थानीय और संभाग के अन्य हिस्सों से मरीज ओपीडी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शहर के हालात को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में इमरजेंसी को मजबूत बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी स्टाफ की छुट्टियां रद्द
शहर के अस्पतालों में कर्फ्यू को देखते हुए इमरजेंसी और दूसरे जरूरी स्टाफ की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इमरजेंसी स्टाफ को एंबुलेंस से लाया जा रहा है। अस्पतालों के पास रहने वाले स्टाफ को सतर्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed