फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drug smuggler's property worth more than Rs 1 crore seized

Jammu News: ड्रग तस्कर की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Drug smuggler's property worth more than Rs 1 crore seized
श्रीनगर में जब्त की गई संप​त्ति। स्रोत पुलिस
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत कुख्यात ड्रग तस्कर की एक करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य की आवासीय संपत्ति कुर्क की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने और मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले ढांचे को ध्वस्त करने की दिशा में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति कुख्यात ड्रग तस्कर मीर रोमान निवासी आली मस्जिद ईदगाह की है, जिसके खिलाफ सफाकदल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज है। आरोपी का ड्रग तस्करी में शामिल होने का लंबा इतिहास रहा है जो मुख्य रूप से स्थानीय युवाओं को निशाना बनाता है। प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि उपरोक्त संपत्ति अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थी। पुलिस ने कहा है कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना संपत्ति को बेचा, हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed