फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drones keep an eye on every action in Kashmir, speed in operation against terrorists

कश्मीर में हर हरकत पर ड्रोन की नजर, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में आई तेजी

Thu, 23 Jan 2020 01:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Drones keep an eye on every action in Kashmir, speed in operation against terrorists
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

कश्मीर के हर जिले में गणतंत्र दिवस के पूर्व सुरक्षा प्रबंध को चाक-चौबंद कर दिए गए हैं। हर संवेदनशील इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अंदरूनी इलाकों में पैनी नजर बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ड्रोन के साथ अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हर जिला मुख्यालय की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर नाके लगाए गए हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति के साथ साथ गाड़ियों की भी तलाशी ली जा रही है। संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से वहां मोबाइल बंकर तैनात किए गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने गणतंत्र दिवस को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सभी जिलों के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा चुकी है।
विज्ञापन


श्रीनगर में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सब कुछ अच्छे से होगा। ड्रोन के इस्तेमाल पर डीजीपी ने कहा कि ड्रोन नार्मल टेक्निकल एड है जो आज के दौर में हर पुलिस फोर्स इस्तेमाल करती है। जिन गलियों में आप जाकर नहीं देख सकते वहां ड्रोन की मदद से पता चल पाता है कि कौन शरारत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार आतंकियों की हरकत को ट्रैक किया जा रहा

वहीं 26 जनवरी से पूर्व घाटी में विशेष तौर पर दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशनों में तेजी आई है। वर्ष 2020 की शुरुआत में ही आधा दर्जन के करीब ऑपरेशनों के दौरान 8 आतंकियों को मार गिराया गया है। लगातार आतंकियों की हरकत को ट्रैक किया जा रहा है और उस आधार पर कई इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाये जा रहे हैं।

बुधवार को भी बारामुला जिले के हाजिबल जंगल क्षेत्र में एक इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 4 पैरा, 46 आरआर और 53 सीआरपीएफ  के जवानों द्वारा एक सांझा ऑपरेशन चलाया गया। जबकि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र के नौगाम, वाथोरा, क्रालपुरा, कलन, कोठीपुरा आदि इलाके में आतंकियों के मूवमेंट के इनपुट पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन इन दोनों जगह कुछ हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित करने पड़े।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज हुए हैं। इसके चलते दक्षिणी कश्मीर में काफी हलचल है। उन्होंने बताया कि अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा कामयाब ऑपरेशन हो चुके हैं। आगे भी ऑपरेशन इसी तरीके से जारी रहेंगे। दिलबाग सिंह ने कहा कि हम अपने अवाम के लिए और जम्मू कश्मीर में अमन की बहाली के लिए और मजबूती से काम करते रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed