फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dr Bhimrao ambedkar jayanti

अंबेडकर के 129 जयंती पर याद किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
dr Bhimrao ambedkar jayanti
पूर्व मंत्री भूषण डोगरा की देखरेख में बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूल माला अर्पित करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
डॉ भीमराव अंबेडकर की 129 जयंती पर श्रद्धांजलि दी संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा/ मीरा साहिब आरएस पुरा उपजिला क्षेत्र में भी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी 129 जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्री गुरु रविदास ट्रस्ट द्वारा गुरु रविदास मंदिर आरएस पुरा में सभा के प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। गुरु रविदास ट्रस्ट आर एस पुरा के प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्यों द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भेंट की तथा उनके जीवन पर अपने-अपने विचार रखे। प्रधान अजय कुमार ने कहा कि बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव देखने वाले आंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई शुरू की थी। इतना ही नहीं बाबा साहेब को स्कूल में काफी भेदभाव झेलना पड़ा था। दलित समाज के उत्थान और उन्हें जागरुक करने में डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान अतुल्य है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। इस दौरान पूर्व प्रधान जनक राज,पूर्व प्रधान सुदेश कुमार गोगी,उप बुआ दित्ता,कोषाध्यक्ष रवि कुमार,पुरुषोत्तम लाल,मोहन कुंडल,वेद राज,रमेश लाल अत्री,चमनलाल अत्री मुख्य रूप से मौजूद थे वहीं पूर्व राज्य वहीं कस्बे में पूर्व मंत्री भूषण लाल डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया गया l इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह सत्ता सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे l कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता करण भगत की देखरेख में कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर याद किया गय l इस दौरान विशेष तौर पर सोशल डिस्टेंस रखे जाने पर पहुंचे लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर नमन किया l
विज्ञापन

dr Bhimrao ambedkar jayanti
गुरु रविदास सभा की ओर से कार्यक्रम के दौरान बाबा भीमराव अंबेडकर तस्वीर पर नमन करते हो - फोटो : AMAR UJALA
गुरु रविदास सभा की ओर से कार्यक्रम के दौरान बाबा भीमराव अंबेडकर तस्वीर पर नमन करते हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed