{"_id":"64ea5effdd35774a2d09ffa4","slug":"domana-road-condition-jammu-news-c-10-jmu1040-189589-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुन्नू दी हट्टी से दोमाना तक सड़क खस्ताहाल, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुन्नू दी हट्टी से दोमाना तक सड़क खस्ताहाल, लोग बेहाल
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ ब्लॉक में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। पुन्नू दी हट्टी से दोमाना तक एकमात्र सड़क गड्ढों से भरी है, जिसकी बारिश ने हालत और बिगाड़ दी है। जगह-जगह से टूटी सड़क और गड्ढे के बीच दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय निवासी संजय और राजू आदि ने बताया कि टूटी सड़क पर आवागमन मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है। हल्की बारिश होने पर भी गड्ढे पानी से लबालब हो जाते हैं। लोगों ने सरकार से अपील की है कि वह संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करे कि सडक की मरम्मत करवाई जाए। संवाद
बरसात के मौसम में सड़कों पर तारकोल डालना संभव नहीं है। बरसात के बाद तारकोल डालने का काम शुरू करवाया जाएगा।
शहजाद खान, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
बरसात के मौसम में सड़कों पर तारकोल डालना संभव नहीं है। बरसात के बाद तारकोल डालने का काम शुरू करवाया जाएगा।
शहजाद खान, एईई, लोक निर्माण विभाग