{"_id":"605c79e28ebc3e8ccc4c5b2a","slug":"dogri-drama-organized-at-abhinav-theatre-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव थियेटर नाट्य उत्सव: गलत धारणा रिश्तों में घोल देती है कड़वाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव थियेटर नाट्य उत्सव: गलत धारणा रिश्तों में घोल देती है कड़वाहट
Thu, 25 Mar 2021 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
अभिनव थियेटर में आयोजित नाटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनव थियेटर में जारी वार्षिक नाट्य उत्सव में बुधवार को डोगरी नाटक सास पुराण का मंचन किया गया। शशि भूषण के निर्देशन में मंचित नाटक में समाज में सास और बहू के बीच रिश्ते को लेकर बने मिथकों को उजागर किया गया है। नाटक दर्शकों को संदेश देता है कि गलत धारणा रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर देती है। गलत धारणा का अक्सर दूसरे लोग फायदा उठाकर आपसी रिश्तों में फूट डाल देते हैं।
विज्ञापन
नाटक की कहानी एक परिवार से शुरू होती है, जिसमें एक दंपती शहर में अकेला रहता है। नाटक में उस समय मोड़ आता है जब गृहिणी मधु को पता चलता है कि घर में उसकी सास आने वाली है। यह खबर सुनकर वह काफी खुश होती है, लेकिन घर का नौकर कालू मधु के मन में सास के प्रति गलत धारणा बना देता है। वह मधु के सामने सास के कई किस्से पेश करता है। ऐसे ही कई किस्से जुड़ते जाते हैं, जिससे बहू के सामने सास की एक गलत तस्वीर बन जाती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लावापोरा में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल, एक शहीद
विज्ञापन
जब सास घर पहुंचती है तो बहू को कालू की बातें सिर्फ गलत धारणा लगी। उसे अहसास होता है कि जो वह सोचती रही, वैसा कुछ नहीं है। उसे अहसास होता है कि सास भी मां की तरह ही होती है और सास-बहू का रिश्ता मां-बेटी की तरह ही है। नाटक में ऊषा सलाथिया, दीपक सिंह, सीमा देवी आदि ने अभिनय किया।