फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda bus accident : last cremation to the deceased with tearful eyes

डोडा बस हादसा: यात्रियों की आपबीती... चालक स्टेयरिंग घुमाता रहा और 300 फुट नीचे गिर गई बस

Fri, 17 Nov 2023 03:41 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2023 03:41 PM IST
सार

डोडा बस हादसे के जिन गंभीर घायलों का जम्मू के जीएमसी में इलाज चल रहा है, ये यात्री अभी भी खौफ के उस पल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन
Doda bus accident : last cremation to the deceased with tearful eyes

विस्तार

डोडा के अस्सर में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों को वीरवार को अंतिम विदाई दी गई। हादसे में घायल 16 लोगों का डोडा और जम्मू जीएमसी में इलाज चल रहा है। कुछ के आपरेशन किए गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उधर, किश्तवाड़ के सभी 12 मृतकों का भी संस्कार कर दिया गया है। वीरवार को हर किसी की जुबां पर एक दिन पहले हुए हादसे का जिक्र था और शोक संतप्त परिवारों के साथ संवेदना।

विज्ञापन


हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर संभाग में पुलिस और परिवहन विभाग अचानक से सरगर्म हो गया है। पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग ने नाके लगाकर ओवरलोड वाहनों को जांचा और चालान काट मोटा जुर्माना वसूल किया। इसके साथ ही फिटनेस नहीं होने पर दर्जनों वाहनों को जब्त भी किया गया। उधमपुर में दोमेल चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग, एमएच चौक, सलाथिया चौक और रेहम्बल मेटोडोर स्टैंड पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस बीच एआरटीओ रोमेश कुमार के नेतृत्व में मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट ने मेटाडोर स्टैंड पर नाका लगाकर वाहनों के दस्तावेज चेक किए और 11 वाहन को सीज किया। पुलिस ने किश्तवाड़ में भी जगह-जगह नाकाबंदी कर चालान काटे और ओवरलोड वाहन जब्त किए। इसके अलावा कटड़ा, चिनैनी और रामबन में भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला। कटड़ा में 37 वाहनों के चालान काट 25 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दूसरे दिन भी किश्तवाड़ में सारा दिन शोक की लहर रही। बस दुर्घटना में मारे गए छत्तीसगढ़ के तीनों लोगों का स्थानीय लोगों ने सुबह चौगान मैदान श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया। इसके बाद इसी श्मशानघाट में शहर के मां और बेटे का एक ही चिता पर संस्कार किया गया। इस परिवार का एक सदस्य परीक्षम अभी घायल है और उसका डोडा जीमएमसी में इलाज चल रहा है। मृतका आशू परिहार की बहन रेनुका जिसकी इस हादसे में जान चली गई, का अंतिम संस्कार सरूड़ कुकड़वास में किया गया। संस्कार के समय दोनों बेटियों की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मां ने पहले एक बेटी और दोहते का संस्कार किया फिर दूसरी बेटी के संस्कार में शामिल हुई।

जानकारी के अनुसार, आशू परिहार और उसके बेटे सक्षम परिहार की हादसे में मौत हो गई थी और दूसरा बेटा परीक्षम जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पत्नी और बेटे को मुखाग्नि देते समय पति अजय परिहार का बुरा हाल था। वह कमर को पकड़कर फफक-फफककर रो रहा था। बस इतना ही कह रहा था कि मैंने कभी इनको बस में नहीं भेजा। पहली बार बस से भेजा था, पता होता तो हमेशा की तरह टैक्सी से ही भेजता। फौजी रिटायर पिता ने दोनों बच्चों का जम्मू में पढ़ाई के लिए दाखिला करवा रखा था। इन दिनों दोनों बच्चे मां के साथ दिवाली पर घर आए थे। छु्ट्टियां खत्म होने पर जम्मू लौट रहे थे कि हमेशा के लिए चले गए। अजय ने बताया कि उसने खुद बस स्टैंड जाकर तीनों को खुशी-खुशी जम्मू के लिए रवाना किया था। साली भी उनके साथ जम्मू जा रही थी।संस्कार के समय अजय के दुख में इलाके के सैकड़ों लोग शामिल हुए और उन्हें ढांढस बंधाया।

अभी भी खौफ के उस पल से बाहर नहीं निकल पा रहे

डोडा बस हादसे के जिन गंभीर घायलों का जम्मू के जीएमसी में इलाज चल रहा है, ये यात्री अभी भी खौफ के उस पल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सौरभ कुमार (21) निवासी डुल किश्तवाड़ ने बताया कि वह बस में चालक की सीट के बिल्कुल पीछे एक नंबर केबिन में बैठे थे। किश्तवाड़ से उधमपुर में अपने दोस्त से मिलने आ रहे थे। किश्तवाड़ बस स्टैंड से बस खाली थी। डोडा और खिलैनी में कई सवारियां बिठाई गईं, जिसमें कई यात्री बस में खड़े थे। अचानक चालक स्टेयरिंग घुमाने लगा। ऐसा लगा उसके नियंत्रण से बस निकल गई हो और तभी जोरदार आवाज के साथ बस करीब 300 फुट नीचे पुरानी सड़क पर जा गिरी। अस्पताल में पांच घायलों को उपचार दिया जा रहा है। जिसमें तीन आईसीयू, एक इमरजेंसी तीन (रिकवरी) और एक इमरजेंसी रूम नंबर 7 में उपचाराधीन है।

इमरजेंसी वार्ड 3 (रिकवरी) वार्ड के बेड 87 पर भर्ती घायल सौरभ की टांगों, गले, कंधों, आंखों, माथे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें हैं। माथे पर कई टांके भी लगाए गए हैं। सौरभ ने बताया कि किश्तवाड़ से जब बस चली तो सब ठीक था। सवारियां भरने के साथ बस ओवरलोड हो गई। अचानक उसे टायरों के घसीटने की आवाज आई। आगे देखा तो चालक स्टेयरिंग को संभालने की कोशिश कर रहा था लेकिन बस खाई में चली गई और उसके बाद आंखों के आगे अंधेरा छा गया। चारों ओर चीख पुकार थी। बस में उसे अपना एक दोस्त मिला था, जिसकी शायद मौत हो गई है। एक अन्य घायल रेखा देवी (35) निवासी बरशाला ठाठरी डोडा ने बताया कि जब हादसा हुआ तब वह नींद में थी। उनका परिवार कुंजवानी में एक फैक्टरी में काम करता है और वह अकेली जम्मू आ रही थीं। रेखा की कमर, पेट, टांग, गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों में रोशनी देवी (70) निवासी किश्तवाड़, सुजाल (18) निवासी अस्सर डोडा और आरुहि (8) को मुख्य और इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसमें कइयों के आपरेशन किए गए हैं, जिनमें उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र बुतियाल के अनुसार घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है।

मां-बेटे की अर्थी निकली तो हर आंख में थे आंसू

दुर्घटना में मारे गए मां और बेटे की एक साथ अर्थी निकली संस्कार में शामिल हर व्यक्ति की आंख में आंसू थे। पति अजय की हालत किसी से देखी नहीं जा रही थी। लोगों ने उसे पकड़कर किसी तरह से चौगान मैदान श्मशानघाट तक पहुंचाया। अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री गुलाम मोहमद सरूरी सहित अनेक लोग शामिल हुए। इससे पहले सुबह हादसे में मारे गए तीन लोगों का यहीं संस्कार किया गया। छत्तीसगढ़ के रहने वाले पति-पत्नी का भी एक ही चिता पर संस्कार किया गया। इनते दो बेटे और बेटी गंभीर घायल हैं और डोडा में उपचारीधीन हैं। सुरेश कुमार और उसकी पत्नी ईतावरी देवी बिलासपुर जिला के रहने वाले थे।

स्कूटी लेकर जम्मू जाना चाहता था अर्जुन, पिता के मना करने पर बस में हुआ सवार

किश्तवाड़। बस हादसे का शिकार अर्जुन कुमार निवासी बादात सरूड़ वर्तमान में हिडयाल में रह रहा था। हाल ही में उसने जम्मू विश्वविद्यालय में एमए हिस्ट्री में दाखिला लिया था और आज उसका यूनिवर्सिटी में पहला दिन था। अर्जुन पिता से स्कूटी लेकर जम्मू जाने की जिद कर रहा था लेकिन पिता के मना करने पर बस में सवार हुआ। पिता हादसे के डर से उसे स्कूटी से सफर नहीं करने देना चाहते थे। घटना के बाद से पूरा परिवार टूट चुका है। अर्जुन का अंतिम संस्कार बादात सरूड़ में ही किया गया। अर्जुन होनहार विद्यार्थी था। दोस्तों ने बताया कि वह कई बार कहता था उसकी उम्र छोटी है। दोस्त उसकी बात को मजाक में अनसुना कर देते थे।

अर्जुन के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दोस्तों ने बताया कि इसी साल उसने कॉलेज में साथियों के साथ सिनथन उत्सव में गोजरी गाने में प्रथम स्थान हासिल किया था और 20 हजार नकद पुरस्कार जीता था। अंतिम संस्कार में सभी दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल था। किश्तवाड़ कॉलेज के प्रोफेसरों का भी कहना था कि अर्जुन अच्छा लड़का था और होनहार था। इसी हादसे में एक अन्य छात्रू टागूद निवासी राजेश की भी जान गई है। उसकी मौत के शोक में आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल में शोक सभा कर एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया, क्योंकि उसकी बेटी दीक्षा शान इसी स्कूल में पढ़ती है।

परिवार की खुशहाली की दुआ तो मांगी पर खुद कफन में वापस लौटा जावेद

चिनैनी (उधमपुर)। डोडा बस हादसे के मृतकों में से एक चिनैनी तहसील के मानतलाई कोसार गांव के रहने वाले जावेद को वीरवार कोसार गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जावेद की मौत की खबर से गांव में मातम रहा। गांव का कोई भी चूल्हा नहीं जला। मृतक के चाचा मोहम्मद मजीद और पिता बशीर ने बताया कि बेटा सभी भाइयों में बड़ा था। जावेद जम्मू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। हर वर्ष उर्स के मौके पर किश्तवाड़ में जाकर दुआ करता था। शायद कुदरत ने सब कुछ पहले से तय कर रखा था जिसके चलते इस बार उसे थोड़ी देर हो गई। हर वर्ष की तरह वो किश्तवाड़ की जयरत में परिवार की खुशहाली की दुआ मांगने गया और लौटते वक्त हादसा हो गया। जावेद की शादी को लेकर भी बातचीत चल रही थी, मगर सब सपने दफन हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed