फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Divisonal Commissioner Held Meeting

Jammu News: नवरात्र से पहले बाग-ए-बाहु, बाहु किले का सौंदर्यीकरण व विकास कार्य पूरे करें

विज्ञापन
Divisonal Commissioner Held Meeting
मंडलायुक्त ने शनिवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बाग-ए-बाहु और बाहु किले के विकास व रखरखाव
मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने बाग-ए-बाहु और बाहु किले में किए जा रहे सौंदर्यीकरण, विकास और रखरखाव कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया है। आगामी अक्टूबर में नवरात्र से पहले सभी कार्य पूरे किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने शनिवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बाग-ए-बाहु और बाहु किले के विकास व रखरखाव के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीडब्ल्यूडी को आगंतुकों (विजिटर) की सुविधा के लिए बाग-ए-बाहु और बाहु किले तक जाने वाली सड़क को उन्नत करने के लिए कहा। एसएसपी यातायात को पार्किंग स्थलों के उपयोग के लिए उचित उपाय करने के लिए कहा गया। आयुक्त नगर निगम जम्मू ने विकास कार्यों की स्थिति से अवगत कराया, जिसमें पहुंच मार्ग का उन्नयन, प्रवेश द्वार का निर्माण, कियोस्क, पार्किंग स्थल और अन्य कार्य शामिल हैं। बताया गया कि बाहु किले के भीतर नई टाइलें लगाने का काम किया जाएगा। इसके साथ मंडलायुक्त ने बाग-ए-बाहु में लाइट व साउंड शो के कामकाज की समीक्षा की और संयुक्त निदेशक पर्यटन को अधिकतम लोगों को आकर्षित करने के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाने का निर्देश दिया। आगंतुकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बाग-ए-बाहु में पार्क, एक्वेरियम और अन्य आकर्षणों के लिए एक संयुक्त टिकटिंग काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाग-ए-बाहु और बाहु किले के अंदर और आसपास सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। मंडलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को विकास और रखरखाव कार्यों के स्थलों का दौरा कर दैनिक आधार पर प्रगति की निगरानी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed