फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   district open table tennis

Jammu News: जम्मू जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप... दो बहनों में मुकाबला, मायरा को हरा फाइनल में पहुंची सायरा

विज्ञापन
district open table tennis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 46वीं जम्मू जिला ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को एमए स्टेडियम के इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुआ। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पूर्व राज्य चैंपियन सतबीर सिंह ने आधिकारिक तौर पर चैंपियनशिप की शुरुआत की घोषणा की। सायरा दिवान ने लड़कियों के अंडर-11 और अंडर-15 आयु वर्ग में फाइनल में जगह पक्की की।
प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी सायरा ने अंडर-11 के सेमिफाइनल में रिधिमी को 3-1 से पराजित किया। अंडर-15 के सेमिफाइनल में सायरा और मायरा बहनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले में दो गेम से पिछड़ने के बाद सायरा ने वापसी करते हुए मैच बराबर कर दिया। आखिरी गेम में काफी करीबी मुकाबला हुआ, जिसे अंत में सायरा ने 13-11 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी तरफ एलिना ने भाविन को 3-1 से हराकर लड़कियों के अंडर-11 के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-11 में पिछले साल के फाइनल की पुनरावृत्ति देखने को मिलेगी, जब समर और सैयम खिताब के लिए भिड़ेंगे। कैडेट गर्ल्स अंडर-13 के क्वार्टर फाइनल में सृष्टि ने सानवी कुंडल को 2-0 से, सायरा ने अविका को 2-0 से, मायरा ने अराध्या को 2-0 से और भाविनी ने आयशा को 2-0 से हराया। लड़कियों के सब जूनियर अंडर-15 के क्वार्टर फाइनल में मायरा ने अवनी को 2-0 से, सायरा ने अमेलिया को 2-0 से, तुहीना ने सानवी को 2-0 से और सृष्टी ने धनिष्टा को 2-0 से हराया। कैडेट बॉयज अंडर-13 के सेमिफ़ाइनल में समर ने ईशान को 3-0 से और सैयम ने अहान को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा जेएंडके टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाली चैंपियनशिप में जम्मू जिले के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आखिरी रिपोर्ट आने तक कैडेट बॉयज और कैडेट गर्ल्स सिंगल्स का पहला राउंड चल रहा था। मैचों का संचालन मीनू राजेश और असद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed