फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   District Collector to submit a report

जिलाधीश को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Tue, 09 Sep 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 09 Sep 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
District Collector to submit a report

हाईकोर्ट के जस्टिस जनक राज कोतवाल ने स्वामी राज भगत की ओर से कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान जिलाधीश डोडा को मामले की जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। स्वामी राज भगत की ओर से कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि नव निर्मित तहसील चराला के मुख्यालय के लिए जिस सेवा गांव का चयन किया गया है वह लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं होगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ एडवोकेट सुनील सेठी और एडवोकेट वीनू गुप्ता की दलीलों को सुनने के बाद अभियोजन पक्ष को दो हफ्ते का नोटिस जारी किया और साथ ही जिलाधीश डोडा को मामले की जांच कर कोर्ट में अगली सुनवाई तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए जिसमें बताया जाए कि क्या सेवा गांव तहसील मुख्यालय बनाने के लिए उचित है अथवा पुनेजा गांव उससे बेहतर विकल्प है। साथ ही कोर्ट की ओर से निर्देश जारी किए गए कि याचिका के फैसले के तहत की चराला तहसील मुख्यालय की भूमि का चयन हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed