फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   display your talent

Jammu News: जेयू में डिस्प्ले योर टैलेंट... शक्ति कपूर की निकाली आवाज, कंचन जम्वाल अव्वल

विज्ञापन
display your talent
डिस्पले योर टैलेंट में माइम पेश करते प्रतिभागी: स्रोत जम्मू विवि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के राजिंदर सिंह सभागार में बुधवार को सातवें दिन जमकर ठहाके लगे। मौका था डिस्प्ले योर टैलेंट में मिमिक्री का। प्रतिभागियों ने बॉलीवुड अभिनेताओं से लेकर जंगली जानवरों की आवाजें निकालीं। यहां तक कि कुछ प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज भी निकली। इसमें उधमपुर महिला कॉलेज की छात्रा कंचन जम्वाल ने बाजी मारी जिसने जानवरों, ध्वनि यंत्रों और शक्ति कपूर की आवाज निकाली। ज्यूरी ने कंचन को शानदार नकल करने के लिए पहला स्थान दिया। इसी तरह माइम में भी उधमपुर महिला कॉलेज का दबदबा रहा। स्किट में अखनूर डिग्री कॉलेज ने पहला, जम्मू विश्वविद्यालय के द बिजनेस स्कूल ने दूसरा और उधमपुर महिला कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत श्रेणी में डिग्री कॉलेज रामनगर से स्मृति शर्मा और डिग्री कॉलेज अखनूर से मोहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। द बिजनेस स्कूल से इश्विन गुप्ता और उधमपुर कैंपस से अमनदीप को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। यहां कल्चरल समिति की सह अध्यक्ष सारिका मन्हास मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed