फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Displaced were returning to homes in border area

सीमा पर हालात हुए सामान्य, कैंपों से घरों को लौटने लगे विस्थापित

Fri, 14 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 14 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Displaced were returning to homes in border area
भारत पाक सीमा - फोटो : File Photo
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों से कैंपों में पहुंचे लोग अपने घरों को लौट गए हैं। मौजूदा समय में जम्मू की 21 तहसीलों में कहीं पर भी विस्थापित नहीं है।
विज्ञापन


कारण सीमा पर शांति है और धान की कटाई होनी है। इसके अलावा माल मवेशी और घरों को भी संभालना है। हालात सामान्य होने के बाद घरों को लौटना ही विस्थापितों ने उचित समझा है। जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह लगातार कैंपों का जायजा लेते रहे हैं। 
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बन गया था। इस कारण पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के बार्डर एरिया के दस किलोमीटर के दायरे में गांव खाली करवा लिए गए थे। जम्मू के अरनियां, आरएस पुरा, परगवाल, अखनूर और खौड़ में भी स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के जानमाल का नुकसान न हो, इसलिए जिला प्रशासन ने बिना किसी देरी के जगह-जगह कैंप स्थापित कर दिए और वहां लोगों के रहने, भोजन और सुरक्षा के इंतजाम भी किए।

कई स्कूलों को बनाया गया था कैंप

Displaced were returning to homes in border area
Border Security - फोटो : File Photo
अखनूर सेक्टर के परगवाल के गांवों और कानाचक्क सेक्टर के लल्याल, सुई, गैडला, चड़गाली, पंगोर के विस्थापितों को हायर सेकेंडरी स्कूल दोमाना और मुट्ठी स्कूल में कैंप बनाकर ठहराया गया था। इसी तरह से खौड़ और अखनूर के विस्थापित राधा स्वामी सत्संग हाल, खरड़ में ठहराया गया था।

इसके अलावा अरनियां, आरएस पुरा वालों को बाना सिंह स्टेडियम और आईटीआई आरएस पुरा में रखा गया था। पहले घरों से पलायन करके कैंपों में रुकने वालों की संख्या जम्मू में 500 थी, फिर  दूसरे दिन 724 पहुंची। तीसरे 2100 और चौथे दिन 3400 तक पहुंच गई।

विस्थापित अपना जरूरी सामान, माल - मवेशी कैंप में ठहरे थे। उतार चढ़ाव के बाद 4000 तक विस्थापित हो गए थे। अब हालात सामान्य होने पर सभी ग्रामीण अपने घरों को लौट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed