फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Discussion on women empowerment and drug de-addiction in Akhnoor, emphasis on making women self-reliant

Jammu News: अखनूर में महिला सशक्तीकरण व नशा मुक्ति पर मंथन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

विज्ञापन
Discussion on women empowerment and drug de-addiction in Akhnoor, emphasis on making women self-reliant
अखनूर। अखनूर के इंडस्ट्री एरिया स्थित कुलदीप आई क्लीनिक में महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्ति एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एनसी नेता कुलदीप कौर ने की। बैठक में क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं में बढ़ते नशे और महिलाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण से जोड़ने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और महिलाओं को अब सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन


एनसी नेता कुलदीप कौर ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ-साथ समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए रोजगार और सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। पूर्व विधायक विमला लूथरा ने कहा कि महिलाओं की एकता समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

जेकेएनसी महिला विंग जम्मू प्रांत अध्यक्ष सतवंत डोगरा ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने महिलाओं से गांव-गांव जाकर जागरुकता अभियान चलाने और जरूरतमंद महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। राबिया खजूरिया ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और जब महिलाएं एकजुट होती हैं तो समाज की सबसे बड़ी शक्ति बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बुराइयों को खत्म करने के लिए महिलाओं को संगठित होकर आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी शर्मा ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। बैठक के दौरान वार्ड और पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए जरूरतमंद महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी दत्ता, रीता गुप्ता, दलजीत शर्मा, कुलविंदर कौर, रानी, तन्नू, हसीना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed