फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Discussion on preparations for Lok Sabha elections

Jammu News: संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा पुख्ता करें

विज्ञापन
Discussion on preparations for Lok Sabha elections
एडीजीपी ने श्रीनगर में बैठक के दौरान जारी किए निर्देश, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए जाएं। इसके साथ ही चुनाव पक्रिया से जुड़े कर्मचारियों की आवाजाही के लिए भी सुरक्षा पुख्ता की जाए। ये निर्देश वीरवार को एडीजीपी जम्मू-कश्मीर एवं राज्य पुलिस नोडल अधिकारी विजय कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए श्रीनगर में बैठक के दौरान पुलिस अफसरों को जारी किए। बैठक में सुरक्षा परिदृश्य को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती पर भी बात की गई। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के सर्वोपरि महत्व पर जोर दिया गया। किसी भी मतदान केंद्र पर संभावित खतरे से निपटने और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

आईजीपी कश्मीर ने बैठक में मौजूदा सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद एडीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से विचार करने और उसे मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। किसी भी संभावित खतरे की प्रभावी ढंग से निगरानी करने इससे निपटने के लिए रणनीतिक स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया गया। एडीजीपी ने सभी हितधारकों के लिए एक सुरक्षित और निष्पक्ष चुनावी माहौल सुनिश्चित करके लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed